कोटा : 2 साल बाद मिला युवती को न्याय, दुष्कर्म के दोषी को मिली 12 साल की सजा

By: Ankur Wed, 13 Jan 2021 11:43:41

कोटा : 2 साल बाद मिला युवती को न्याय, दुष्कर्म के दोषी को मिली 12 साल की सजा

युवती से दुष्कर्म के करीब 2 साल पुराने मामले में कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाई है। पॉक्सो न्यायालय क्रम -3 ने दोषी रिजवान को 12 साल कठोर कारावास व 25 हजार के अर्थदण्ड से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक ललित शर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से 30 दिसंबर 2018 दीगोद थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।

इसमें बताया था कि वो अपनी चचेरी बहन के घर जा रही थी। रास्ते में रिजवान का मकान पड़ता है। उसने मौका देखकर उसका हाथ पकड़कर खींच लिया ओर मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर देख लेने की धमकी दी। शिकायत पर दीगोद थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने रिजवान 22 साल निवासी कंवरपुरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया। तब से ही मामला कोर्ट में विचाराधीन था। आज न्यायालय पॉस्को क्रम 3 ने मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी रिजवान को 12 साल कठोर कारावास और 25 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। पीड़िता बालिग होने से पॉक्सो की धारा हटाई गई थी।

ये भी पढ़े :

# कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा : गिरफ्तार हुआ नकली अभ्यर्थियों से एग्जाम दिलवाने वाले गिरोह सरगना

# भरतपुर : मशीन में फंसा बुजुर्ग का शॉल, फिर हुआ रूह कंपा देने वाला हादसा, धड़ से अलग हुआ सिर

# भरतपुर: मशीन में फंसा बुजुर्ग का शॉल, पलक झपकते धड़ से अलग हुआ सिर

# राजस्थान: 33 में से 16 जिलों में फैला बर्ड फ्लू, अब तक 3,947 पक्षियों की हो चुकी मौत

# झुंझुनूं : पिकअप ने सामने से मारी कार को टक्कर, हादसे में पति-पत्नी की हुई मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com